Home राज्य Sirmaur : पांवटा साहिब अस्पताल के महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ स्थानांतरित, गर्भवती महिलाओं को बड़ा झटका

Sirmaur : पांवटा साहिब अस्पताल के महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ स्थानांतरित, गर्भवती महिलाओं को बड़ा झटका

by Dainik Janvarta
0 comment

DJN/पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. सुधि गुप्ता का तबादला शिमला के रोहड़ू हो गया है। इससे पांवटा साहिब अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि डॉ. सुधि गुप्ता जिले में एक मात्र वरिष्ठ महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (सीनियर गायनी स्पेशलिस्ट) हैं, जिनकी देखरेख में लगभग 150 प्रसूतियां प्रतिमाह होती हैं। पांवटा साहिब अस्पताल में रोजाना लगभग 300 गर्भवती महिलाओं की ओपीडी होती है। बहरहाल, उक्त विशेषज्ञ के तबादले से गर्भवती महिलाओं को झटका लगा है। चार विधानसभा क्षेत्रों नाहन, रेणुकाजी, पांवटा साहिब और शिलाई की गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली विशेषज्ञ चिकित्सक सेवा बाधित होने से अब उन्हें निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ सकता है। इस संदर्भ में उक्त क्षेत्रों की महिलाओं में शीला, चंपा, हेमलता, कुसुम, सुनीता, रीना, रेणु और कमला ने बताया कि पांवटा साहिब अस्पताल में कार्यरत एक मात्र महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का तबादला होने से गरीब महिलाओं को अब महंगे अस्पतालों में जाना पड़ेगा। उन्होंने अपने क्षेत्र के विधायक व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उधर, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य नसीमा बेगम और मंडल अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा ने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के चिकित्सक डॉ. सुधि गुप्ता को पदोन्नत करके तबादला किया गया है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.