DJN/कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मैनथापल क्षेत्र से एक नाबालिग प्रवासी लड़की की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। उक्त लड़की के परिजन गांव नारी बेहाड, तहसील छोरारा, जिला लखीमपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जो मैनथापल में किराए के मकान में रह रहे हैं। लड़की की उम्र 16- 17 साल बताई जा रही है।
इस मामले में युवती के पिता ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने शंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना कालाअंब के जांच अधिकारी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। लड़की का संभावित ठिकानों पर पता लगाया जा रहा है।
Sirmaur : कालाअंब से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
28
