पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के बाता मंडी क्षेत्र में जंगल से एक महिला का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की काफी दिन पहले मौत हुई है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या करके शव जंगल में फेंका गया है या फिर महिला किसी हादसे का शिकार हुई है। महिला की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। लिहाजा, शव को पुलिस ने नाहन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या हुई है या फिर उसने खुद आत्महत्या की है।
Sirmaur : क्षत – विक्षत हालत में महिला का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
12
