Home राज्यदिल्ली एनसीआर Breaking Delhi : दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

Breaking Delhi : दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री

by Dainik Janvarta
0 comment

नई दिल्ली। नई दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार में शिक्षामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे ताकतवर मंत्री रही हैं। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। आतिशी अन्ना आंदोलन के समय से ही संगठन में सक्रिय रही हैं। दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी बनी हैं। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल हाउस इस्तीफा देने पहुंच गए हैं। उनके साथ आतिशी भी है। उधर, भाजपा ने आतिशी को डमी मुख्यमंत्री करार दिया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली को एक और मनमोहन सिंह मिल गया है। आतिशी की ताजपोशी मात्र चुनाव होने तक हुई है। हमारी ओर से आतिशी की को मुख्यमंत्री बनने की बहुत बहुत बधाई।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.