Home राज्य Himachal News : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बंद का दिखा व्यापक असर, रैलियां निकाल कर जताया विरोध

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बंद का दिखा व्यापक असर, रैलियां निकाल कर जताया विरोध

by Dainik Janvarta
0 comment

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। प्रदेश में कारोबारी ने रैलियां निकाली और रोष व्यक्त किया। हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के आवाहन पर दो से तीन घंटे तक दुकानें बंद रखी गईं। प्रदेश में निकाली गई रैलियों के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों के पंजीकरण की मांग भी उठाई गई और संजौली में प्रदर्शनकरियों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की गई।
प्रदेश के जिला उन नो एमी और दौलतपुर चौक क्षेत्र में 2 घंटे तक बाजार बंद रहे। रामपुर में भी बाजार बंद रहा। रोहड़ू में दोपहर एक बजे तक दुकानें बंद रहीं। जिला कुल्लू में हिंदू संगठनों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। संगठनों ने रामशिला से लेकर ढालपुर एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की सैकड़ो की संख्या में एकत्रित लोगों ने कल्लू के अखाड़ा बाजार में बनी मस्जिद को हटाने की बात कही। कल्लू के अन्य क्षेत्र मनाली, पतलीकूहल और बंजार में भी बाजार दो से तीन घंटे तक बंद रखे गए।किसी तरह का विवाद ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.