नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा का ऐलान कर दिया है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने आप दफ्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज से 2 दिन के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। में तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती। दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा भंग नहीं की जाएगी। मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का निर्णय विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से किया जाएगा।
Breaking News : अरविंद केजरीवाल ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान
