Advertisement

राजनीति और खिलाड़ी : हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस और आप ने महिला पहलवानों पर खेला दांव

दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल जोरों पर है। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के लिए टिकट आबंटन में जुटे हुए हैं। बात करते हैं हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट की, यहां से कांग्रेस ने महिला पहलवान विनेश फोगाट पर दांव खेला है, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी WWE की पहलवान कविता दलाल को मैदान में उतारा है। अब दो महिला पहलवानों के साथ भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी का चुनावी दंगल होगा। कविता दलाल जिला जींद के जुलाना के गांव मालवी की रहने वाली हैं, जो WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला रेसलर हैं। कविता को लेडी खली के नाम से भी जाना जाता है।