Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा के 87, कांग्रेस के 41 और आप के 60 नामों की सूची जारी

पंचकुला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक चरण में आगामी 5 अक्टूबर को होंगे। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला यानी चुनाव परिणाम 8 अक्तूबर को होगा। राज्य में भाजपा ने अभी तक 87 नाम तय कर दिए हैं। जबकि कांग्रेस ने अभी तक 41 नामों की सूची तैयार की है। इसके अलावा केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 60 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बुधवार को आप ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 21 नाम शामिल हैं और एक सीट पर नया चेहरा चुनाव मैदान में उतारा है।