शिमला अपडेट
संजौली मस्जिद विवाद को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन ढली पेट्रोल पंप के पास रुक गया था। उधर, प्रदर्शन की उग्रता को देखते हुए धारा 163 लगाई गई है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का हुजूम बेरिकेड्स को तोड़कर ढली टनल में घुसा। पुलिस उन्हें बाहर निकालने में नाकाम रही। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है। भीड़ को संजौली की ओर बढ़ती देख सुरक्षा बढ़ाई गई। इसके अलावा संजौली बाजार में भी बेरिकेडिंग की गई। लेकिन भीड़ ने बेरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। कई प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना है। एसपी शिमला संजीव गांधी भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भीड़ नारे लगाते हुए आगे बढ़ने पर आमादा है। प्रदर्शनकारी मस्जिद से 100 मीटर की दूरी पर हैं। इस दौरान डीसी शिमला और आईजी जेपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। लाठी चार्ज पर स्थानीय लोग ज्यादा भड़क गए हैं।
Himachal News : संजौली अपडेट 👉 जानें यहां अब तक क्या हुआ
11
