नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर की माता सूर्यकांता ठाकुर का 85 साल की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 7:30 बजे अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक रात से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। आज 2:00 बजे उनका स्वर्गधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि दिवंगत सूर्यकांता ठाकुर अपने पीछे बड़े बेटे धर्मेंद्र ठाकुर और छोटे बेटे जितेंद्र ठाकुर समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। धर्मेंद्र ठाकुर कुछ समय पूर्व ही लोक संपर्क विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता के निधन से जिला मुख्यालय नाहन में कार्यरत पत्रकारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
शोक समाचार : नाहन के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ठाकुर को मातृ शोक
9
