Advertisement

Himachal News : प्रदेश के 5 जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट, कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने अब तक भारी तबाही मचाई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घण्टे भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है। साथ ही पांच जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा भी बताया है। इनमें शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी और बिलासपुर शामिल हैं। इन जिलों में फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने इन जिलों में लोगों को शनिवार तक सतर्क रहने और घरों से बाहर निकलने पर एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को भूस्खलन संभावित इलाकों की यात्रा न करने और नदी-नालों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है। आगामी 12 सितंबर तक राज्य में मौसम के खराब बने रहने के आसार बताए जा रहे हैं।