दैनिक जनवार्ता न्यूज दिल्ली
दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शिक्षकों के एक कार्यक्रम में सिसोदिया ने कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित देश बनना है तो एक शिक्षक का वेतन एक आइएएस अधिकारी से अधिक होना चाहिए। 2047 के भारत के बारे में चर्चा के बीच यहां जो अध्यापक और विद्यार्थी बैठे हैं, 2047 का भारत इन विद्यार्थियों पर निर्भर करता है। जबकि नीति निर्माताओं को भी उनके लिए कुछ करना होगा।
शिक्षक दिवस पर दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल के दिनों को ज्यादा याद किया। उन्होने कहा कि पिछले 17 महीने मैं अपने जीवन के सबसे कठिन हालातों में रहा। जब हम कठिन परिस्थितियों में होते है, तो शिक्षको की सिखाई गई बाते सबसे ज्यादा काम आती है। मैंने इस बीच खूब पढ़ाई की। मैं 8 से 10 घंटे पढ़ता था। सबसे अधिक मैंने शिक्षा, भारत की शिक्षा प्रणाली, दुनिया की शिक्षा प्रणाली के बारे में पढ़ा।