Advertisement

Sirmaur Accident : पांवटा साहिब में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब:- नाहन एनएच-07 पर भूपपुर के नजदीक हुए सड़क हादसे में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रविंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई है। मृतक लाडवा (हरियाणा) का रहने वाला था, जो पांवटा साहिब के सूरजपुर में एक निजी अस्पताल में काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक रविंद्र सोमवार देर शाम ड्यूटी के बाद बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। इस दौरान भूपपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।