Home राज्य Sirmaur : बीओडी की बैठक न बुलाए जाने पर गुस्साए रेणुका बांध विस्थापित

Sirmaur : बीओडी की बैठक न बुलाए जाने पर गुस्साए रेणुका बांध विस्थापित

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति आगामी पांच सितंबर को रेणुका बांध प्रबंधन का घेराव करेगी। समिति के प्रेस सचिव योगेश ठाकुर ने बताया कि बांध प्रबंधन विस्थापितों की मांगों को दरकिनार करता आ रहा है। शिमला में अब तक बीओडी की बैठक नहीं हो पाई है। इस बात से नाराज होकर समिति बांध प्रबंधन का घेराव और धरना प्रदर्शन भी करेगी। उन्होंने बताया कि समिति ने अपनी पिछली बैठक में यह तय कर लिया था कि यदि जल्द ही बीओडी की बैठक नहीं बुलाई गई, तो समिति की अगली बैठक धरने प्रदर्शन के रूप में होगी। बताया जा रहा है कि बीओडी की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण फैसले होने थे, जिसमें गृहविहीन और भूमिविहीन विस्थापितों की सूची के साथ – साथ वो काश्तकार जो दूसरे की जमीन पर काम करते हैं, उन्हें भी गृहविहीन व भूमिविहीन की सूची में शामिल करना शामिल है। इसके अलावा जिन विस्थापितों ने पहले बांध प्रबंधन को अपनी जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। उनको एग्रीमेंट के मुताबिक आने वाले दिनों में अगर जमीन के दाम बढ़ते हैं, तो उन्हें जमीन की बढ़ी कीमतों के मुताबिक राशि मिलेगी। लेकिन अभी तक इन सभी बातों पर कोई गौर नहीं किया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.