शिमला। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों का वेतन प्रदेश सरकार की ओर से रोक दिया गया है। बता दें कि बीते दिन प्रदेश के कर्मचारियों के खाते में वेतन आना था, लेकिन नही आया। वहीं, सोमवार को भी कर्मचारियों व पेंशन उपभोक्ताओं के खाते वेतन और पेंशन आने का मेसेज नहीं आया। इससे कर्मचारियों की चिंता बढ़ना लाजमी है।
केंद्रीय राजस्व घाटा अनुदान 5 तारीख को सरकारी खजाने में जाता है। एक महीने के वेतन और पेंशन के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपए की धनराशि चाहिए। सुक्खू सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है। जबकि सरकारी सूत्रों से मिली खबर के अनुसार 10 सितम्बर तक कर्मचारियों को वेतन का इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में वेतन और पेंशन को लेकर ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। मुख्य्मंत्री ने भी आर्थिक संकट बताया है। वहीं, somvß दो बिल भी विधानसभा में प्रस्तुत किए गए। लेकिन सदन का ध्यान आर्थिक संकट पर केंद्रित रहा।
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट के चलते कर्मचारियों के वेतन पर लगी रोक
