Home राज्य Sirmaur : जिला के दो राष्ट्रीय उच्च मार्गों के ट्रैफिक सर्वे का काम शुरू, लगाए गए तकनीकी यंत्र

Sirmaur : जिला के दो राष्ट्रीय उच्च मार्गों के ट्रैफिक सर्वे का काम शुरू, लगाए गए तकनीकी यंत्र

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दिल्ली की ओर से जिला सिरमौर में राजमार्गों को लेकर ट्रैफिक सर्वे करवा रहा है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से एक सर्वे एजेंसी को अधिकृत किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये एजेंसी देश भर में नए घोषित किए गए राजमार्गों, फोरलेन और मध्यवर्ती मार्ग पर यातायात का हर साल सर्वेक्षण करती है। इनमें ऐसे राज्य मार्ग भी शामिल होते हैं जिन्हें राज्य सरकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने की केंद्र सरकार से सिफारिश करती है। सर्वेक्षण के दौरान ये जांचा जाता है कि उक्त उच्च मार्ग पर कौन कौन से वाहनों का ट्रैफिक ज्यादा है। छोटे और बड़े वाहनों की संख्या, दोपहिया वाहनों और ट्रकों की संख्या इन सबका अलग अलग आंकड़ा एकत्रित किया जाता है। बहरहाल, सिरमौर जिला के फोरलेन प्रस्तावित कालाअंब – पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग 07 और नाहन – सराहां – कुमारहट्टी मध्यवर्ती राजमार्ग 907 ए पर ट्रैफिक सर्वेक्षण के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे के भीतर गुजरे यातायात का आंकड़ा एकत्रित किया जाता है। एजेंसी एक सप्ताह तक सर्वेक्षण कार्य करती है। तत्पश्चात सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करके केंद्रीय मंत्रालय को भेजती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मंत्रालय द्वारा ये निर्णय लिया जाता है कि सड़क को भारत माला, सुपर एक्सप्रेस, ग्रीन कॉरिडोर या फोरलेन परियोजना में शामिल किया जाए। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण नाहन के सहायक अभियंता अभय चौहान ने बताया कि मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय उच्च मार्गों का ट्रैफिक सर्वे करवाया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी यंत्र स्थापित किए गए हैं। सर्वे एजेंसी सर्वे करने के बाद रिपोर्ट मंत्रालय को भेजेगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.