Home क्राइम Breaking News : पंजाब से अगवा किया गया बच्चा हिमाचल से बरामद, हिमाचल का निकला अगवा करने वाला शातिर

Breaking News : पंजाब से अगवा किया गया बच्चा हिमाचल से बरामद, हिमाचल का निकला अगवा करने वाला शातिर

by Dainik Janvarta
0 comment

कांगड़ा। पंजाब पुलिस ने पठानकोट क्षेत्र से अगवा किए गए मासूम बच्चे को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया है। अपहरण के इस मामले के मास्टरमाइंड आरोपी युवक हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नूरपुर क्षेत्र के रहने वाले अमित राणा की पहचान मास्टरमाइंड के तौर पर की है। बच्चे को पंजाब से अगवा करने के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमा में नूरपुर क्षेत्र में लाया गया था। पुलिस के पहुंचने का आभास होते ही अपहरणकर्ता बच्चे को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक इस अपराध के मास्टरमाइंड अमित राणा को बीएसएफ से बर्खास्त किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिवार से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। लिहाजा, पंजाब पुलिस ने नूरपुर, हिमाचल प्रदेश पुलिस की मदद से चंद घंटों में ही मासूम बच्चे को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार को भी कब्जे में ले लिया है।
नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि बच्चे को अगवा करने के बाद एक पुल के नीचे औंध में छिपाया गया था। शुरुआती जांच में पाए गए तथ्यों से पता चलता है कि वारदात को अंजाम देने में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाब पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिमाचल के लोग भी इस तरह के जघन्य अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, यह देवभूमि को शर्मसार करने वाला कृत्य है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.