नाहन (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग के सनियों गांव में बिजली गिरने से एक महिला की मृत्यु हो गई है। वीरवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे सनियों की रहने वाली 35 वर्षीय पदमा देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार अपने घर में लस्सी बनाने की मशीन निकालने लगी, तो उसी दौरान आसमान से बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ और वह बेहोश हो गई। गांव वालों ने उसे उठाकर सड़क तक पहुंचाया और निजी वाहन से राजगढ़ ले गए। छिछड़िया के नजदीक उसे एंबुलेंस में डाल कर राजगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार उमेश शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने 25000 रुपए की फौरी राहत परिवार को दी है। मृतक पदमा देवी के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है।
Sirmaur : आसमानी बिजली गिरने से उपमंडल राजगढ़ में एक महिला की मौत
0 comment
96
Dainik Janvarta
दैनिक जनवार्ता सिर्फ एक न्यूज़ पोर्टल नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है। हमारा लक्ष्य है निष्पक्ष पत्रकारिता, तेज़ अपडेट और विश्वसनीय खबरों के माध्यम से समाज को सही जानकारी उपलब्ध कराना। हिमाचल से लेकर देश-दुनिया तक हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले, सबसे सटीक।"जनता की आवाज़ • सच की पहचान • सच्ची खबर सबसे पहले"
