Home क्लासिफाइड Sirmaur : जन विरोधी फैसले लेने वाली कांग्रेस सरकार के राज में न बस में राहत, न बिजली और राशन सस्ता : बिंदल

Sirmaur : जन विरोधी फैसले लेने वाली कांग्रेस सरकार के राज में न बस में राहत, न बिजली और राशन सस्ता : बिंदल

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को भाजपा मंडल नाहन के सदस्यता अभियान-2024 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अथिति शिरकत की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है। भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख नए सदस्य बनाने जा रही है। नाहन मंडल में 121 बूथ हैं, जिसके मुताबिक भाजपा नाहन में 24,200 से अधिक सदस्य बनाएगी।
बिंदल ने कहा कि अगले महीने एक सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था। अब एक सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा।
इस दौरान डा. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में हिमाचल प्रदेश में विकास को पूर्ण विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को न तो नौकरी मिल रही, न महिलाओं को 1500 रुपये, जनता महंगाई से त्रस्त है। इस सरकार में चारों तरफ केवल जनविरोधी फैसलों की आवाज गूंज रही है। अब बस में राहत है न बिजली में, सीमेंट के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं। यही नहीं राशन भी सरकार ने महंगा कर दिया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.