Advertisement

Sirmaur : हिमालयन शैक्षणिक संस्थान कालाअंब में कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न पर अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब के एचपी लॉ कॉलेज में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन जैसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील मुद्दे पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने अपने वक्तव्य से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेशेवर वातावरण में यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता और शिक्षा अति महत्वपूर्ण जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक होना चाहिए। विशेषकर महिलाओं के लिए, जो अक्सर दुराचार और दुष्कर्म का शिकार होती हैं। इसी विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए सहायक प्रोफेसर शिल्पा ठाकुर ने कानूनी परिभाषाओं और व्यवहारिक उदाहरणों का हवाला देते हुए यौन उत्पीड़न पर जानकारी देते हुए बताया कि यौन उत्पीड़न में अवांछित टिप्पणियों और इशारों से लेकर शारीरिक हरकतों तक कई तरह के व्यवहार शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी सुरक्षा पर भी विस्तार से जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की भूमिका और जांच के दौरान गोपनीयता को बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया।
इस दौरान हिमालयन संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, सहायक प्रोफेसर मनीषा, श्वेता, अनुपा, जसदीप और गायत्री भी उपस्थित रहे।