Home क्लासिफाइड Himachal News : हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए निर्धारित हुआ 👉 ये नियम

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए निर्धारित हुआ 👉 ये नियम

by Dainik Janvarta
0 comment

शिमला। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए काम करने का समय निर्धारित कर दिया है। इसके तहत अब रेजिडेंट डॉक्टरों को सिर्फ 12 घंटे की ही ड्यूटी देनी पड़ेगी।
बता दें कि आईजीएमसी, चमियाना, टांडा समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक 36-36 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं। काम की अधिकता को लेकर चिकित्सकों पर मानसिक रूप से दवाब बना रहता है। इसी के चलते सरकार ने काम के घंटे तय कर दिए हैं। लिहाजा, मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टर अब 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं देंगे। इसमें ऑनकाल ड्यूटी भी शामिल होगी। सरकार की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।
आदेश संबंधी कॉपी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को भी भेजी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नए रोस्टर के हिसाब से रेजिडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा सरकार ने नए आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के लिहाज से शाम 7:00 बजे से पहले ही रेजिडेंट डॉक्टर की ड्यूटी चेंज हो जानी चाहिए।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.