नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जनवादी महिला समिति ने वीरवार को जमकर विराेध प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति से जुड़ीं महिलाओं ने महिला हिंसा के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
बस अड्डा परिसर नाहन में जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर के नेत़ृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। संतोष कपूर ने कहा कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, जो सरकार के उदासीन रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी संस्थानों में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में है। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो महिला समिति आंदोलन और तेज करेगी।
Sirmaur : जिला मुख्यालय नाहन में कोलकाता प्रकरण पर जनवादी महिला समिति का विरोध प्रदर्शन
8
