कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक महिला डॉक्टर की मौत का मुख्य कारण गला घोंटना और दम घुटना है। जबकि 9 अगस्त की शव परीक्षण रिपोर्ट में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और 9 अंदरूनी चोटें बताई गई थीं। इनमें 16 बाह्य चोटों में चेहरे, होंठ, नाक, गले, हाथों और घुटनों पर खरोचें और निजी अंगों पर चोटे शामिल थीं, जबकि अंदरूनी चोटों में नौ घावों की सूची दी गई थी। जिनमें खोपड़ी, गले और शरीर के अन्य हिस्सों की मांसपेशियों में चोटें शामिल थीं। इसके अलावा रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना भी जताई गई थी।
Kolkata case : कोलकाता केस में हुआ चौकाने वाला खुलासा, दम घुटने से हुई महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत
7
