Home राज्य बारिश अपडेट : इन 👉 राज्यों में मंगलवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, हिमाचल में एक की मौत

बारिश अपडेट : इन 👉 राज्यों में मंगलवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, हिमाचल में एक की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

मौसम अपडेट : मानसूनी बारिश के चलते भूस्खलन से पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। इससे पहाड़ी राज्यों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मणिमहेश से आ रहे श्रद्धालुओं का एक दल भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। राज्य में जगह-जगह पहाड़ टूट कर गिरने से 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यहां भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही करीब चार घंटे तक ठप रही। इसके अलावा मैदानी राज्यों में भी लोगों को जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट है।
विभाग ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में मंगलवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.