नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी में झील के किनारे स्नान घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल, मृतक का शव डेड हाउस में रखा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय झील के किनारे शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि मृतक की दाहिनी बाजू पर AKBK लिखा हुआ है और दाहिने हाथ के ऊपर ॐ का निशान भी बना हुआ है। रेणुकाजी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी है तो वे पुलिस से संपर्क करें।
Sirmaur : रेणुका जी में झील के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
13
