नई दिल्ली। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम मोदी लाल किला पहुंचे और तिरंगा फहराया।
इसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक भारत को विकसित बनाना केंद्र सरकार का लक्ष्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी लाल किले पर 11 बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
दिल्ली : पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, देशवासियों को किया संबोधित
