शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला इकाई ने राजधानी में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया।
एबीवीपी ने शिमला में 200 फीट के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। यात्रा शिमला के मुख्य क्षेत्रों से होते हुए गुजरी। इस दौरान शहर में देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
Himachal News : शिमला में 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर एबीवीपी ने निकाली यात्रा
13
