दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा है। जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई की रात को सैनवाला क्षेत्र से सड़क किनारे खड़ी एक बाइक चोरी हुई थी। इस दौरान बाइक चोरी का मामला दर्ज करने के बाद कालाअंब पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। बहरहाल, इस मामले में एक आरोपी लवप्रीत, निवासी गांव चंडिका देवी, अमृतसर पंजाब को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य चार आरोपी वसीम, समरेज, मोनू कश्यप और शाहरुख, चारों निवासी गांव फैजा बाद, मिर्जापुर, जिला सहारनपुर को खिदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कालाअंब थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Sirmaur : बाइक चोरी मामले में 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, सैनवाला से चोरी हुई थी बाइक
39
