Home क्राइम Breaking News : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूम रहे पंजाब के दो लोग गिरफ्तार, श्रीनगर के नेहरू पार्क में वर्दी पहनकर घूम रहे थे

Breaking News : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूम रहे पंजाब के दो लोग गिरफ्तार, श्रीनगर के नेहरू पार्क में वर्दी पहनकर घूम रहे थे

by Dainik Janvarta
0 comment

Breaking News : पंजाब पुलिस के एक फर्जी डीएसपी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के गांव कद्दौ (खन्ना) का अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी करणवीर शर्मा पंजाब पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर नेहरू पार्क में घूम रहा था। उसके साथ जिला फिरोजपुर का एक अन्य युवक भी था।

बहरहाल, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर श्रीनगर घूम रहे पंजाब के दोनों युवकों को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ जारी है। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।

बुधवार देर रात डल झील के किनारे नेहरू पार्क में दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने खुद को पंजाब पुलिस का अधिकारी बताया। पुलिस ने उन्हें पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा तो दोनों बहाने बनाने लगे। दोनों आरोपी पुलिस की वर्दी में घूम रहे थे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.