Home राज्य Sirmaur : कालाअंब के हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

Sirmaur : कालाअंब के हिमालयन शैक्षणिक संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान रंगोली, चित्रकला, नारा लेखन और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस समारोह में मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके धीमान, राष्ट्रीय सचिव हरिंदर तोमर व उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संजय तोमर समारोह के विशेष अतिथि रहे।

प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई।
हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने छात्रों को नए राष्ट्र निर्माण के लिए सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह ने छात्रों को नशे के सेवन से बचने और दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्हें यातायात के नियमों से भी अवगत कराया। इसके अलावा सड़कों पर छात्रों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्थान के सीईओ मन्नत बंसल सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.