Home राज्यहरियाणापंचकुला Sirmaur : युवा राष्ट्रीय संसद प्रतियोगिता में मनीषा और अनन्या रही अव्वल

Sirmaur : युवा राष्ट्रीय संसद प्रतियोगिता में मनीषा और अनन्या रही अव्वल

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ की दो छात्राओं ने युवा राष्ट्रीय संसद प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया है। स्वामी देवी दयाल उपाध्याय लॉ कॉलेज बरवाला में आयोजित युवा राष्ट्रीय संसद प्रतियोगिता में उक्त संस्थान की छात्रा अनन्या को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और मनीषा को उत्कृष्ट प्रतिनिधि पुरस्कार से नवाजा गया है।
प्रतियोगिता लैंगिक समानता के संबंध में समान नागरिक संहिता विषय पर आधारित थी। हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ कालाअंब के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि संस्थान की दो छात्राओं ने गौरवमय स्थान हासिल किया है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही छात्र भविष्य में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित होते हैं। संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल और सीईओ मन्नत बंसल ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.