Advertisement

सिरमौर खास : हिमाचल निर्माता डॉ. वाई एस परमार की जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बिंदल ने दी पुष्पांजलि

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर माल रोड पर स्थित डॉ. परमार की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजीव बिंदल ने कहा कि अगर परमार न होते तो पहाड़ी राज्य हिमाचल भी नहीं होता। डॉ. परमार ने केवल प्रदेश का इतिहास ही नहीं बदला बल्कि भूगोल भी बदल दिया था। आज उनकी जयंती पर पूरा हिमाचल प्रदेश अपने प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार को याद कर रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की सतीवाला पंचायत में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियाान के अर्न्तगत नाहन मण्डल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ पौधा रोपण किया। इस अभियान में ग्रामीणों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सैंकड़ों पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश दिया।