दैनिक जनवार्ता
जानकारी के मुताबिक नाहन-कालाअंब नेशनल हाइवे-07 पर गोसदन के समीप मंगलवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डा. बिंदल खुद भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल के प्राथमिक उपचार सहित अन्य टेस्ट भी करवाए।
