Home राज्य Himachal News : उद्योग मंत्री ने सिरमौर के पांवटा साहिब, कफोटा और शिलाई में सुनी जनसमस्याएं,

Himachal News : उद्योग मंत्री ने सिरमौर के पांवटा साहिब, कफोटा और शिलाई में सुनी जनसमस्याएं,

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर) शनिवार को उद्योग, श्रम रोजगार एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब, कफोटा और शिलाई में क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं।

इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र और अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ मांगें भी रखी गईं।

उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया, जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा और विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीताराम शर्मा सहित पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.