Home क्लासिफाइड Sirmaur : त्रिलोकपुर निवासी कारगिल योद्धा करण सिंह को लायंस क्लब ने उनके गांव पहुंचकर किया सम्मानित, करण सिंह ने कहा ये गौरव की बात है

Sirmaur : त्रिलोकपुर निवासी कारगिल योद्धा करण सिंह को लायंस क्लब ने उनके गांव पहुंचकर किया सम्मानित, करण सिंह ने कहा ये गौरव की बात है

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लायंस क्लब नाहन की ओर से त्रिलोकपुर निवासी कारगिल योद्धा लांसनायक करण सिंह को सम्मानित किया गया। करण सिंह को ये सम्मान क्लब ने उनके गांव भुडडीयों में जाकर उनके घर पर दिया।

विदित रहे कि करण सिंह ने कारगिल युद्ध में भाग लिया था और अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मॉस्को हिल,प्वाइंट 4875 पर विजय हासिल की थी। सेवानिवृत लांस नायक करण सिंह ने बताया कि वे परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद विक्रम बत्रा और संजय कुमार की यूनिट में थे। ऐसे वीर अफसरों के साथ उन्होंने 23 से 25 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मॉस्को हिल प्वाइंट 4875 पर विजय पताका लहराई थी।

करण सिंह ने बताया कि शहरी स्तर पर कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन ग्रामीण स्तर पर ऐसा बहुत कम होता है। लायंस क्लब नाहन ने उन्हें उनके पैतृक गांव भुडडीयों में घर आकर यह सम्मान दिया, ये उनके लिए गर्व की बात है। इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया है।

इस दौरान लायंस क्लब नाहन के कार्यक्रम अध्यक्ष सुखदेव चौहान, डॉक्टर अजय गोयल, राजीव बंसल, विजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.