Home राज्यहिमाचल प्रदेशकुल्लू Himachal News : अंजनी महादेव में फटा बादल, बाढ़ से हुआ काफी नुकसान

Himachal News : अंजनी महादेव में फटा बादल, बाढ़ से हुआ काफी नुकसान

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
कुल्लू। हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच बीती रात प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मनाली में सोलंगनाला के साथ लगते अंजनी महादेव क्षेत्र में रात 1ः00 बजे बादल फटने की घटना सामने आई। बादल फटने से पलचान पुल पर भारी मलबा आ गया और मनाली-लेह मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गया है।

मार्ग के दोनों ओर गाड़ियां फंस गई हैं। मलबे में बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आने के चलते मार्ग बहाल होने में काफी समय लग सकता है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बीआरओ के अधिकारियों के साथ सड़क को बहाल किया जा रहा है

बादल फटने से आई बाढ़ से पलचान, रुआड व कुलंग गांव में अफरा तफरी मच गई। बाढ़ से पलचान में दो घर बह गए हैं, जबकि एक घर को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। घरों में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई, लेकिन घर बाढ़ की चपेट में आ गए। मनाली प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। प्रशासन नुकसान का भी आंकलन कर रहा है।

एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.