Home क्लासिफाइड SIRMAUR : नाहन स्थित बिरोजा फैक्ट्री में अचानक भड़की आग, टला बड़ा हादसा

SIRMAUR : नाहन स्थित बिरोजा फैक्ट्री में अचानक भड़की आग, टला बड़ा हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन शहर के बनोग में स्थित वन निगम की तारपीन फैक्टरी में शुक्रवार सुबह अचानक आग भड़क गई। गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना सुबह 8:30 बजे के आसपास की है, जब फैक्टरी के स्टीम बॉयलर के पास हल्के से तेल रिसाव से आग लग गई।

हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही फैक्टरी कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से आग पर काबू पा लिया था, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आग भड़क गई। घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर विभाग के फायर टेंडर पहुंच गए। लिहाजा, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

यदि आग बुझाने में जरा भी लेट लतीफी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। फैक्टरी के महाप्रबंधक एके वर्मा ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.