दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थित एक मिक्सी और प्रेस बनाने वाली कंपनी में 60,000 की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कालाअंब_नाहन सड़क पर स्थित उक्त कंपनी में अज्ञात चोरों ने 60 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया।
कंपनी प्रबंधन की ओर से इस बारे में कालाअंब थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
