Home क्राइम Crime : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, दो लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज

Crime : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, दो लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने दो लोगों से 441 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनमें एक आरोपी हिमाचल और दूसरा आरोपी हरियाणा राज्य से संबंध रखता है।
कालाअंब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने कालाअंब में तेजदत्त, निवासी नलका संभालका की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस के 24 कैप्सूल (तीन पत्ते) बरामद हुए। गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने पुलिस को उस व्यक्ति का नाम व पता बताया जिससे उसने प्रतिबंधित कैप्सूल लिए थे। लिहाजा, पुलिस ने उक्त आरोपी को साथ लेकर मुख्य आरोपी कालाअंब में चाय की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार, निवासी शिवालिक कालोनी कालाअंब (हरियाणा) की तलाशी ली और उसके कब्जे से 417 प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कालाअंब थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने करते हुए बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.