Home राज्य Sirmaur : जटोन बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना देने के लिए गिरी नदी किनारे लगेंगे वाइस मैसेज टावर, सुरक्षा होगी और पुख्ता

Sirmaur : जटोन बैराज से पानी छोड़े जाने की सूचना देने के लिए गिरी नदी किनारे लगेंगे वाइस मैसेज टावर, सुरक्षा होगी और पुख्ता

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में बीते वर्ष मुसलाधार बारिश और बाढ़ से मची भारी तबाही के बाद राज्य विद्युत बोर्ड ने नदी किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर और पुख्ता प्रबंध शुरू कर दिए हैं। इसके तहत 70 के दशक में बने गिरी नगर बांध प्रबंधन की ओर से बैराज से पानी छोड़ने की स्थिति में लोगों को पहले ही सचेत कर दिया जाएगा।

इसके लिए जल्द ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू होगा। यानी बोर्ड की ओर से वाइस मैसेज टावर लगाए जाने का प्रपोजल अंतिम चरण में है। इस सिस्टम के तहत बैराज से नीचे की ओर रहने वाले तमाम लोगों को टावर पर ऊंची आवाज में सुरक्षित स्थानों पर जाने का अलर्ट मैसेज दिया जाएगा।

फिलहाल, बोर्ड द्वारा बैराज के आसपास अलार्म भी लगाए गए हैं, जो समय-समय पर विकट परिस्थितियों में लोगों को सचेत करते आ रहे हैं। बोर्ड के कमर्शियल सेल की ओर से मोबाइल पर संदेश भेजने भी शुरू किए गए हैं, जिसमें डैम से नीचे गिरि नदी के किनारे मैदानी इलाकों में रहने वाली आबादी, संबंधित क्षेत्र की तहसील, थाना व चौकी सहित प्रशासन के पास पहले ही मैसेज मोबाइल के माध्यम से पहुंच रहा है। बिजली बोर्ड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी और गिरि नदी के जलस्तर संबंधी तमाम जानकारी जिला के डिजास्टर मैनेजमेंट को भी समय-समय पर दे रहा है।

राज्य विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता (जेनरेशन) आरएस ठाकुर ने बताया कि जल्द ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत वायस मैसेज टावर नदी के बेसिन पर लगाए जाएंगे, जिससे लोगों की सुरक्षा और पुख्ता होगी। मौजूदा समय में भी मोबाइल पर मैसेज से लोगों को बांध से पानी छोड़े जाने की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा मोबाइल वैन भी लोगों को अलर्ट कर रही है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.