Home क्लासिफाइड Sirmaur : नाहन के दशमेश रोटी बैंक ने 55 परिवारों को बांटा महीने भर का राशन, 6 साल से निरंतर जारी है सेवा

Sirmaur : नाहन के दशमेश रोटी बैंक ने 55 परिवारों को बांटा महीने भर का राशन, 6 साल से निरंतर जारी है सेवा

by Dainik Janvarta
0 comment

दशमेश रोटी बैंक नाहन जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा संचालित दशमेश रोटी बैंक की सेवा लगातार जारी है। इस सेवा मुहिम के तहत रोटी बैंक नाहन ने विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों तक पहुंचकर 55 से अधिक गरीब परिवारों को घर द्वार पर ही महीने भर का राशन मुहैया करवाया।

दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि रोटी बैंक की ओर से लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। इस सेवा को जारी रखते हुए नाहन क्षेत्र के रुखड़ी, जोगीबन, गाड़ा, बोहलियों और सतीवाला में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई गई। इस दौरान सोसायटी ने सभी गरीब परिवारों को माहभर का आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

उन्होंने बताया कि रोटी बैंक पिछले छह वर्षों से निरंतर इस सेवा को जारी रखे हुए है। उनका यही प्रयास है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जा सके। दशमेश रोटी बैंक ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर सर्वे के माध्यम से गरीब और जरूरतमंदों को चयन करता है। इसके बाद उन्हें महीने भर का राशन घर द्वार जाकर मुहैया कराया जाता है।

इस अवसर पर दलबीर सिंह, जसबीर सिंह, अरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतिंदर कौर, गुनीत कौर और पिंकल आदि मौजूद रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.