Home क्राइम Sirmaur : जिला मुख्यालय नाहन में मुहर्रम पर दो गुटों में खूनी झड़प, कई घायल

Sirmaur : जिला मुख्यालय नाहन में मुहर्रम पर दो गुटों में खूनी झड़प, कई घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में मुहर्रम के उपलक्ष में निकला ताजिए का जुलूस खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 3:00 बजे के आसपास रानीताल मोहल्ला में मुहर्रम के उपलक्ष में ताजिया के जुलूस की तैयारी चल रही थी। इस बीच दो गुटों में किसी बात को लेकर हुई बहस बाद में मारपीट तक पहुंच गई।

इस मारपीट में एक पक्ष के लोग घायल हो गए। इसकी शिकायत पुलिस थाना नाहन में दर्ज हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज किया है। इस मारपीट में घायल हुए लोगों को मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती कराया गया।

सदर पुलिस थाना नाहन में दर्ज शिकायत में सोहेल अंसारी, निवासी मोहल्ला रानीताल नाहन ने बताया कि सुबह तड़के 3ः30 बजे इसकी और गुल मनवर उर्फ बाबी अहमद निवासी नाहन के साथ ताजियों की परमिशन को लेकर आपस में रानीताल मोहल्ला में बहस हुई, जिस पर बॉबी को भीड़ में धक्का लग गया, उसके बाद बाबी अहमद रानीताल से हरिपुर आ गया।

इसके बाद वह अपनी गलती की माफी मांगने के लिए जैसे ही वह अपने साथियों के साथ हरिपुर लालटेन चौक पहुंचे तो बाबी व उसके भाई राजु, गुलशन और भतीजे अर्स, मोईन और अन्य लोगों ने उस पर अचानक डंडों व पंच से हमला कर दिया और इसके साथियों के साथ मारपीट की।

इस कारण उसे और इसके साथी मोहम्मद अकरम को सिर, ताहिर को नाक और सिर आदि में चोटें आईं। इस पर थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.