Home क्राइम SIRMAUR : नशे की भारी खेप सहित एक ही परिवार के 3 लोग गिरफ्तार, 24,40,000 नगदी भी बरामद

SIRMAUR : नशे की भारी खेप सहित एक ही परिवार के 3 लोग गिरफ्तार, 24,40,000 नगदी भी बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नाहन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शहर की बाल्मीकि बस्ती में एक परिवार के तीन लोगों को नशे की भारी भरकम खेप और लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब पुलिस ने नशे के अवैध धंधे में संलिप्त पिता, बेटे और पोते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एएचटीयू/डब्ल्यूपीएस नाहन ने इस बड़े सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऑपरेशन के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से 336 स्पासमैक्स ट्रैमाडोल कैप्सूल, 159.80 ग्राम चरस, 38.10 ग्राम अफीम और 23.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ साथ 24,40,000 रूपये की राशि बरामद की है।

इस मामले में पुलिस ने प्रेमचंद (71) पुत्र स्व. बच्चन राम, निवासी मकान नंबर 372/11, रेडक्रॉस रोड, पेट्रोल पंप, बाल्मीकि बस्ती नाहन, सागर (44) पुत्र प्रेमचंद निवासी मकान नंबर 372/11, रेडक्रॉस रोड, पेट्रोल पंप, बाल्मीकि बस्ती नाहन और संग्राम उर्फ ​​​​अंशुल (21) पुत्र सागर निवासी मकान नंबर 372/11, रेडक्रॉस रोड पेट्रोल पंप, बाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है।
तीनों के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडी एंड पीएस) अधिनियम की धारा 18, 20, 21, 22,29 -61-85 के तहत सदर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया है। ये नशा माफिया लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे।

मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगामी कार्रवाई में जुटी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.