Home राजनीति Himachal News : विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने एक सीट, कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत की हासिल

Himachal News : विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने एक सीट, कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत की हासिल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस, जबकि एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नालागढ़ सीट से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराकर उपचुनाव जीता।

कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा को कुल 34,608 वोट पड़े। वहीं भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को कुल 25,618 मत मिले। देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9,399 मतों से जीतीं। उन्हें कुल 32,737 मत हासिल हुए जबकि भाजपा के होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले।

हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1,571 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। आशीष शर्मा को कुल 27,041 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को कुल 25,470 वोट पड़े।

उपचुनाव नतीजों के बाद अब विधानसभा में विधायकों की संख्या फिर 68 हो गई है। कांग्रेस के पास अब 40 विधायक हो गए हैं। भाजपा के विधायकों की संख्या 28 हो गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.