Home राजनीति Breaking News : हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीता उपचुनाव, कांग्रेस में खुशी का माहौल

Breaking News : हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीता उपचुनाव, कांग्रेस में खुशी का माहौल

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9399 मतों से उपचुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हरा दिया।

ईवीएम और पोस्टल बैलेट को मिलाकर कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले। जबकि होशियार सिंह को 23338 मत हासिल हुए। कमलेश ठाकुर ने कुल 9399 मतों से होशियार सिंह को हराया है।

देहरा में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर और ढोल नगाड़ों की थाप पर इस खुशी का जश्न मना रहे हैं।

बता दें कि देहरा में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस की कमलेश ठाकुर और भाजपा के होशियार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुलेखा चौधरी, अरुण अंकेश सायल और एडवोकेट संजय शर्मा भी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में कूदे थे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.