Home राज्य Sirmaur : हरदेव ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश पैरा वेटरनरी कर्मचारी महासंघ सिरमौर के अध्यक्ष

Sirmaur : हरदेव ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश पैरा वेटरनरी कर्मचारी महासंघ सिरमौर के अध्यक्ष

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। पशुपालन विभाग नाहन में सेवाएं दे रहे हरदेव ठाकुर ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। हिमाचल प्रदेश सह पशु चिकित्सीय (पैरा वेट्स) कर्मचारी संघ सिरमौर के चुनाव में हरदेव ने अपने प्रतिद्वंदी नागेंद्र ठाकुर (राजगढ़) को कड़े मुकाबले में 39 मतों से पराजित किया। हरदेव ठाकुर को 102 मत पड़े, जबकि नागेंद्र को 63 मत हासिल हुए।

श्री रेणुकाजी में संपन्न हुए चुनाव में जिला सिरमौर से कुल 165 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए हरदेव ठाकुर और नागेंद्र ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरदेव सिंह चुनाव जीत लिया। इसके अलावा महासचिव पद पर सर्वसम्मति से पांवटा साहिब से सतीश चौधरी को नियुक्त किया गया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की कमान देवराज चौहान को सर्वसम्मति से सौंपी गई।

संगडाह से मंजू शर्मा को वित्त सचिव, सुनील तोमर को मुख्य सलाहकार, राकेश ठाकुर को सह सलाहकार, अजय जसवाल को कानूनी सलाहकार और नरेंद्र शर्मा को जिला समन्वयक चुना गया।
इसके साथ साथ श्यामा देवी, पंकज मित्तल और प्रीतम सिंह को उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा पूरी कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार जनरल हाउस में कार्यकारिणी को दिया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.