Home राज्य SIRMAUR : 60 लाख के वीवीआईपी नंबर के लिए नहीं पहुंचा बोलीदाता, विभाग ने की मार्जिन मनी जब्त

SIRMAUR : 60 लाख के वीवीआईपी नंबर के लिए नहीं पहुंचा बोलीदाता, विभाग ने की मार्जिन मनी जब्त

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में शुरू हुई एच सीरिज के नंबर एचपी 17 एच 0001 के लिए 60 लाख रुपये की बोली लगाने वाले व्यक्ति की मार्जिन मनी परिवहन विभाग ने जब्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक तीन जुलाई को ये राशि जमा कराई जानी थी, लेकिन बोलीदाता राशि जमा करने नहीं पहुंचा और न ही आनलाइन भुगतान किया।

लिहाजा, प्रशासन ने वीवीआईपी नंबर के लिए एडवांस में ली 30 फीसदी मार्जिन मनी डेढ़ लाख रुपये को जब्त कर लिया है। बता दें कि आरएलए (रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी) पांवटा साहिब में वीवीआईपी नंबर HP 17H-0001 की सबसे अधिक 60 लाख की बोली लगी थी। जिसका परिवहन विभाग की ओर से आधार मूल्य 5 लाख रुपये रखा गया था। इस नंबर के लिए तीन बोलीदाता शामिल हुए थे। बुधवार को सबसे अधिक बोलीदाता को ये राशि जमा करानी थी लेकिन वह नहीं पहुंचा। अब इस नंबर की नीलामी दोबारा की जाएगी।

इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फेंसी नंबर के लिए कई लोग फर्जी बोली लगा चुके हैं। ऐसी घटनाओं के बाद सरकार ने फैंसी नंबर के लिए आधार मूल्य का 30 फीसदी मार्जिन मनी अग्रिम जमा कराना अनिवार्य कर दिया था।

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि 60 लाख रुपये की बोली लगाने वाले व्यक्ति की मार्जिन मनी को जब्त कर सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है। अब फिर से नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.