Home राज्य Sirmaur : सिरमौर के दाना गांव में बाढ़ से मंदिर क्षतिग्रस्त, बादल फटने की आशंका

Sirmaur : सिरमौर के दाना गांव में बाढ़ से मंदिर क्षतिग्रस्त, बादल फटने की आशंका

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के आंजभोज क्षेत्र के दाना गांव के ऊपर जंगल में बादल फटने जैसी घटना सामने आई है। इससे जंगल में मारसिद्ध मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बरसाती नाले में भारी भरकम मलबे से जमीन, घासनियां, पेयजल लाइन और कूहल भी नष्ट हो गई। संपर्क सड़क को भी नुकसान पहुंचा है।

राजपुर पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि जिस तरह से बरसाती नाले में बाढ़ आई है, उससे लगता है कि इस नाले के जंगल की तरफ कहीं बादल फटने जैसी घटना हुई है। इस कारण क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र मारसिद्ध मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

दाना गांव के समीप बरसाती नाले में अचानक बाढ़ आने से आसपास के क्षेत्र में भूमि कटाव हुआ है और पेयजल लाइन टूट गई है। गनीमत ये रही कि गांव को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है कि गांव से कुछ दूर ही बादल फटने जैसी घटना हुई है, तभी बरसाती नाले में भारी मलबा आ गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.