Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर Sirmaur : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 108 एंबुलेंस में हुआ सफल प्रसव, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ

Sirmaur : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 108 एंबुलेंस में हुआ सफल प्रसव, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत जोहड़ों क्षेत्र में सोमवार देर रात एक महिला ने 108 एंबुलेंस में नवजात को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि गांव जोहड़ों की रहने वाली 22 वर्षीय महिला निर्मला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 पर फोन करके इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ईएमटी गगन और पायलेट जसविंदर सिंह एंबुलेंस लेकर जोहड़ो पहुंचे। एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई। जैसे ही एंबुलेंस मोगीनंद क्षेत्र में पहुंची प्रसूता को प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। इसके बाद ईएमटी और पायलेट ने रास्ते में एंबुलेंस रोक कर महिला का सफल प्रसव करा दिया। 108 एंबुलेंस के पायलेट जसविंदर ने बताया कि महिला ने देर रात नवजात को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती कराया गया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.