दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं ने एक व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम सत्य प्रकाश शर्मा पुत्र धनी राम, निवासी गांव बूडक, उम्र करीब 55 वर्ष है।
आरोपी स्कूल के साथ ही दुकान चलाता है, जहां से स्कूल के लड़के लड़कियां छोटा-मोटा सामान खरीदते हैं। एक ही स्कूल की 11 छात्राओं ने उक्त दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लिहाजा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी जेल में 22 साल सजायाफ़्ता क़ैदी रहा है और ढेड़ साल पहले ही अपने घर गांव आया था। तभी से वह स्कूल के साथ दुकान चला रहा था।